{"_id":"69f7527e0e1af8c3140aa014","slug":"banda-young-woman-elopes-with-lover-one-day-before-wedding-takes-jewelry-and-cash-from-home-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: विवाह के एक दिन पहले प्रेमी संग गई युवती, घर से जेवरात व नगदी ले गई, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: विवाह के एक दिन पहले प्रेमी संग गई युवती, घर से जेवरात व नगदी ले गई, परिजन बेहाल
Sun, 03 May 2026 11:19 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 03 May 2026 11:19 PM IST
सार
Banda News: घर में शहनाई बज रहीं थीं फिर अचानक माहौल मातम में बदल गया। विवाह के एक दिन पहले युवती प्रेमी संग भाग गई।
विज्ञापन
शादी का कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरात आने के एक दिन पहले युवक युवती को ले गया। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। युवती का पिता दो माह से विवाह की तैयारियां कर रहा था। शहनाई की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, रस्मो का दौर चल रहा था, जिसमे एक दम से विराम लग गया। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और पुत्री की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित पुत्री के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 2 मई की रात करीब 10 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर युवती को ले गया। पीड़ित पिता ने बताया कि घर में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान भी नहीं हैं, जो अपने साथ ले गई। वहीं, युवती की शादी तय हो चुकी थी और रविवार को उसकी बरात आनी थी। शादी मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के बघारी गांव में तय हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में बारात आने की पूरी तैयारी हो चुकी थी।
विज्ञापन
घर में शहनाई बज रही थी, रिश्तेदार जुट चुके थे और खुशियों का माहौल था, लेकिन युवती के अचानक लापता होने से पूरा माहौल गम में बदल गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रवि निवासी शाहपातन हलमुकाम कटेरा थाना खोरा जिला पन्ना मध्य प्रदेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती की तलाश की जा रही है।