{"_id":"6a6f83752b627b56af09f3ea","slug":"be-sure-to-check-this-traffic-diversion-update-before-heading-out-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जाम के झाम से जूझे शहरी, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जाम के झाम से जूझे शहरी, घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें
Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
सार
सावन के पहले सोमवार के चलते शनिवार रात से लागू डायवर्जन में कई किमी लंबा जाम लगा। सोमवार के लिए भी ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किया गया डायवर्जन राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया। डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी न होने से लोग परेशान हो गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी उन्हें मुख्य मार्ग से जाने से रोककर वैकल्पिक मार्ग से भेजते रहे। ऐसे में रामादेवी-भौंती मार्ग पर करीब 15 किमी लंबा जाम देखने को मिला।
एक अगस्त से 24 अगस्त तक अलग-अलग चरणों में डायवर्जन लागू किया गया है। इसमें हर शनिवार रात आठ बजे से सोमवार रात 12 बजे तक डायवर्जन किया गया है। इसमें शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान बाहरी जनपदों से आने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से होकर अपने गंतव्य को भेजे जा रहे हैं। ऐसे में रविवार को पहले दिन डायवर्जन की जानकारी न होने से वाहन चालक रोजाना वाले मार्गों की ओर ही बढ़ गए। रामादेवी, नौबस्ता, अरौल, परियर पुल के डायवर्जन पाॅइंट पर मौजूद पुलिस और ट्रैफिक सिपाहियों ने वाहनों को रोककर मुड़वाना शुरु किया।

अचानक वाहनों की दिशा बदलने, चालकों के रास्ता पूछने और वैकल्पिक मार्गाें पर अचानक से वाहनों का दबाव बढ़ जाने से जाम लग गया। कई वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर लिए। इससे हालात और बिगड़ गए। ऐसे में कार, बस और छोटे वाहन लंबी कतारों वाले जाम में फंस गए। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई किमी का चक्कर भी लगाना पड़ा। नौबस्ता में जहां वाहन सवारों को कई घंटे जाम में जूझना पड़ा। वाहन चालकों का कहना था उन्हें डायवर्जन की जानकारी नहीं थी। ऐसे में बीच रास्ते से वापस लौटने पर रुपये और ईंधन दोनों की बर्बादी हुई।
लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
आज भी यहां रहेगा डायवर्जन
- इटावा, औरैया की ओर से लखनऊ होकर गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को रामादेवी चौराहे से चौडगरा, फतेहपुर से लालगंज, बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है।
- हमीरपुर, महोबा, बांदा और झांसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को आनूपुर मोड़ से परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा और फतेहपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है।
- शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को परियर पुल के रास्ते उन्नाव की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन सीधे अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

डायवर्जन के बारे में काफी पहले से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग डायवर्जन पाॅइंट तक जा पहुंचे और पुलिस कर्मियों की बातों को अनसुना कर आगे जाने देने की बात कहते रहे। इसके चलते जाम के हालात बन गए। - रवींद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक