सब्सक्राइब करें

हरदोईः नारेबाजी और फोटो सेशन के साथ पूरा हुआ भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान

यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
BJP cleanliness campaign in hardoi
भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान फोटो खिंचाऊ अभियान साबित हुआ। यहां सांसद जय प्रकाश की अगुवाई में भाजपाइयों को सड़क से गंदगी बीननी थी। अभियान का मुख्य लक्ष्य सड़क से पॉलिथीन उठाना था।
Trending Videos
BJP cleanliness campaign in hardoi
भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
अभियान में हैरान करने वाली बात तो यह रही कि स्वच्छता अभियान पद यात्रा में भाजपाई रास्ते भर फोटो खिंचाते नजर आए। जबकि सांसद के काफिले के आगे-आगे चलकर नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP cleanliness campaign in hardoi
भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
भाजपाई के इस कार्य पर सवाल उठने पर सफाई कर्मियों का एप्रिन उतरवाकर उन्हें आम कार्यकर्ता बना दिया गया। पद यात्रा का खिलवाड़ बनाने का एक और नमूना तो तब सामने आया जब भाजपा सांसद जय प्रकाश ने आधे अधूरे रूटों पर ही पद यात्रा निपटा दी।
BJP cleanliness campaign in hardoi
भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और भाजपा के जिला महामंत्री चंद कदमों की दूरी भी तय नहीं कर सके। सभी भाजपाई फोटो खिंचाकर ही नदारद हो गए। यही नहीं पद यात्रा कार्यक्रम में मुट्ठी भर भाजपाई ही जुट सके।
विज्ञापन
BJP cleanliness campaign in hardoi
भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
इन रूटों पर निकलनी थी पद यात्रा
गांधी भवन से नुमाईश चौराहा, बावनचुंगी रामदत्त चौराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, रेलवे गंज, सर्कुलर रोड, लखनऊ चुंगी, सोल्जरबोल्ड चौराहा से गांधी भवन में समापन।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed