सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bodies of man and woman found in Kalpi drain

Jalaun: कालपी में सूखे नाले में महिला-पुरुष के शव मिले, जहर की शीशियां बरामद, प्रेम संबंध की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 05 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalaun News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सूखे नाले में महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से सल्फास की गोलियां और जहर की शीशियां मिलने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

Bodies of man and woman found in Kalpi drain
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

ग्राम लुहरगांव निवासी प्रमोद साहू (38) दिल्ली में रहकर परिवार के साथ नौकरी करता था। पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उसका संपर्क हरियाणा के मानेश्वर में रहने वाले अपने चचिया ससुर हरीशंकर से बना रहा। इसी दौरान उसकी नजदीकियां पूनम (45) से बढ़ीं, जो रिश्ते में उसकी चचिया सास लगती थी। बताया जा रहा है कि 27 मार्च को प्रमोद पूनम को अपने साथ लेकर चला गया था, जिसके बाद 30 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार शाम लुहरगांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल के पास सूखे नाले में दोनों के शव पड़े मिले।

Trending Videos

शवों की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना कई दिन पुरानी है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से दो सल्फास की आधी भरी शीशियां, गोलियों के पाउच, हरियाणा नंबर की बाइक, हेलमेट, मोबाइल फोन और पानी की बोतलें बरामद की गई हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि 27 मार्च को प्रमोद की अंतिम लोकेशन फिरोजाबाद के आसपास मिली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी विनय कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed