कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य विवादों में: निरीक्षण कार्यक्रम में कर्मचारी से उतरवाया शू कवर, मिल रही तीखी आलोचना
उन्नाव में एक पुष्टाहार यूनिट का निरीक्षण करने पहुंची कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य को जनता से तीखी आलोचना मिल रही है। दरअसल, कार्यक्रम खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री का कर्मचारी से शू कवर उतरवाते हुए वीडियो सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सरकार सुशासन और वीआईपी कल्चर खत्म करने का दावा करती है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों और अधिकारियों को सादगी से रहने की ताकीद कर रहे हों, लेकिन मंत्री व अधिकारी वीआईपी वाली मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा उन्नाव में देखने को मिला।
यहां पुष्टाहार यूनिट के निरीक्षण करने के बाद कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कर्मचारी से शू कवर उतारवाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को उन्नाव में एक पुष्टाहार यूनिट का निरीक्षण करने आईं थीं।
इस दौरान उन्होंने बीघापुर के घाटमपुर में संचालित अन्नप्राशन महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई (यूनिट) का निरीक्षण किया था। यूनिट में अंदर जाने के लिए मंत्री ने पैर में शू कवर पहने हुए थे। मंत्री बेबीरानी मौर्य जब यूनिट से बाहर निकलीं, तो जैसे ही वह कवर उतारने के लिए झुकने लगीं।
तभी उनके साथ आए एक कर्मचारी ने तुरंत नीचे झुककर उनका शू कवर उतारना शुरू कर दिया। हालांकि यह कर्मचारी कौन था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। वहीं, इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कमेंट
कमेंट X