फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car Rams Truck on Agra-Lucknow Expressway, One Killed, Three Injured

Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; एक की मौत, तीन घायल

Thu, 06 Aug 2026 01:05 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उन्नाव Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 01:05 PM IST
सार

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना गांव के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Car Rams Truck on Agra-Lucknow Expressway, One Killed, Three Injured
ट्रक में घुसी कार; एक की मौत, तीन घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना गांव के सामने तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

लखनऊ से घर लौट रहे थे चार दोस्त

बांगरमऊ कस्बा निवासी मृतक आदर्श (26) पुत्र संजय शुक्ला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। पिता संजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को आदर्श अपने साथी अंकित, हिमांशु और चंदन के साथ किसी काम से कार से लखनऊ गए थे। देर रात करीब 2:30 बजे सभी दोस्त कार से वापस बांगरमऊ लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Car Rams Truck on Agra-Lucknow Expressway, One Killed, Three Injured
मृतक आदर्श - फोटो : amar ujala

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा

जैसे ही कार एक्सप्रेसवे पर पिलखना गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में आदर्श की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अंकित, हिमांशु और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की गश्ती टीम और एम्बुलेंस ने घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस का बयान

हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि देर रात कार के ट्रक में पीछे से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में एक युवक की मौत हुई है और तीन घायल हैं। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाकर रेवरी टोल प्लाजा के पास खड़ा कराया गया है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed