{"_id":"6aa252a47e6c0fb9d90980a1","slug":"chitrakoot-packed-with-devotees-ahead-of-bhadai-amavasya-security-tightened-2026-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट आस्था का महासंगम: अमावस्या से पहले सड़कों पर भक्तों का रेला, मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट आस्था का महासंगम: अमावस्या से पहले सड़कों पर भक्तों का रेला, मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:21 PM IST
सार
Chitrakoot News: भाद्रपद अमावस्या में अभी एक दिन बाकी है, लेकिन धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अमावस्या से ठीक एक दिन पहले ही चित्रकूट श्रद्धालुओं से पट गया।
विज्ञापन
1 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सड़कों पर भगवा वस्त्र पहने श्रद्धालु हाथों में लोटा लिए सीताराम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। भरतकूप से लेकर चित्रकूट तक सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला नजर आ रहा है। बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में लोग पैदल यात्रा कर धाम पहुंच रहे हैं।
2 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : amar ujala
किसी के पैरों में छाले हैं तो कोई उम्र की परवाह किए बिना कदम बढ़ा रहा है। बुजुर्ग महिलाएं भी पैदल यात्रा और परिक्रमा करती नजर आ रही हैं, वहीं युवाओं की टोलियां ढोलक-मंजीरों के साथ रामधुन गाते हुए चित्रकूट की ओर बढ़ रही हैं।
3 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : amar ujala
100 से 150 किलोमीटर तक पैदल सफर
चित्रकूट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में दतिया, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, मुरैना, नरैनी और बांदा समेत कई क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। कई श्रद्धालुओं ने करीब 100 से 150 किलोमीटर तक का सफर पैदल तय किया है। लंबी दूरी की यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं दिख रहा। रास्ते भर जगह-जगह लोग विश्राम करते और फिर चित्रकूट की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। धार्मिक जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : amar ujala
मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। मां मंदाकिनी में पहली बार फ्लोटिंग बैरियर लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सकें। घाटों पर जल पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
5 of 6
चित्रकूट में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : amar ujala
परिक्रमा मार्ग और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल लगाया गया है। भीड़ की निगरानी के लिए ड्रोन से नजर रखी जा रही है। भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोकने की व्यवस्था की गई है, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।