फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Chitrakoot Performed the circumambulation of Kamadgiri sought blessings for public welfare

धर्मनगरी में CM योगी: कामदगिरि की परिक्रमा की, मांगा जनकल्याण का आशीष, बंदरों को खिलाया प्रसाद, गूंजे जयकारे

Thu, 09 Jul 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

Chitrakoot News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन भगवान कामतानाथ और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई और परिक्रमा पथ पर मौजूद बच्चों व पशुओं के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए जनसेवा का उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन
CM Yogi in Chitrakoot Performed the circumambulation of Kamadgiri sought blessings for public welfare
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ और बरहा के पवनपुत्र हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और बाद में कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी लगाई। इस दौरान उनके साथ साधु-संत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

पूरे माहौल में जय श्रीराम और जय कामता नाथ के जयकारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह छह बजे सर्किट हाउस से अपने काफिले के साथ बरहा के हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने धरती को प्रणाम कर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा पथ पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने जगह-जगह बंदरों को केला और चने खिलाए।

विज्ञापन





सीएम योगी ने विशेष पूजन-अर्चन किया
साथ ही, उन्होंने परिक्रमा पथ पर मौजूद बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां भी वितरित कीं। यह जनसेवा का भाव उनके दौरे की एक महत्वपूर्ण झलक रहा। कामतानाथ मंदिर में पूजन-अर्चन और आशीर्वाद : भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद, वे अपनी परिक्रमा के अगले पड़ाव की ओर बढ़ गए।

परिक्रमा का समापन और अंतिम आरती
मुख्यमंत्री की परिक्रमा का अंतिम पड़ाव बरहा के हनुमान मंदिर था, जहां उन्होंने अपनी परिक्रमा पूरी की। समापन पर, उन्होंने यहां भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस प्रकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा धार्मिक अनुष्ठानों और जन सेवा के भाव से परिपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर डॉ. विपिन विराट जी महाराज, कामदगिरि वार्ड के पार्षद अरुण त्रिपाठी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद आर.के. पटेल, भैरव प्रसाद मिश्रा तथा पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्यमंत्री के दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed