फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress Protests in Kanpur, Demands Satish Mahana's Removal

Kanpur: महाना की बर्खास्तगी की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Jul 2026 08:53 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 20 Jul 2026 08:53 PM IST
सार

Kanpur News: श्रीराम मंदिर चंदा विवाद में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज हो रहा है। सोमवार को ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम शिखा शुक्ला को सौंपा।

विज्ञापन
Congress Protests in Kanpur, Demands Satish Mahana's Removal
डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

 श्री राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विवादित बयान पर कांग्रेस का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम शिखा शुक्ला को सौंपा।

विज्ञापन

संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि महाना ने रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा का अपमान कर अपने पद की गरिमा और मर्यादा के विपरीत आचरण किया है। रामादेवी चौराहे पर दो दिन पहले कांग्रेसियों पर हमला कराने का भी आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रशासन को किसी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व में विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद पुलिस की तरफ से जिलाध्यक्ष को नजरबंद करने और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई पर रोष जताया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद नूरेन टारजन, अमित पांडेय, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित, धवल पांडेय, आनंद वर्मा, चंद्रमणि बाजपेई, तन्मय राय, उमेश दीक्षित, नीरज शर्मा, विजय निषाद, देवी प्रसाद निषाद, ममता तिवारी, विमला पासवान, विजय त्रिवेदी, मोहम्मद तुफैल, नरेंद्र चंचल कुशवाहा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

सीपी को दिया ज्ञापन, जांच की मांग

कानपुर। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया। रामादेवी में कांग्रेसियों के प्रदर्शन के दौरान मारपीट और सार्वजनिक अपमान करने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

महानगर अध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए एक आईपीएस अधिकारी नामित करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अनुग्रह प्रताप सिंह, आफताब हसन, देशबंधु तिवारी, मोहित जायसवाल, राहुल सचान, प्रतीक शर्मा, राधेश्याम कश्यप, कमल वाल्मीकि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed