{"_id":"6ae586b9c4fb5e55e10f6cff","slug":"kannauj-near-petrol-pump-moving-truck-caught-fire-driver-saved-his-life-by-jumping-out-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास हादसा, चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कर्मचारियों ने पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कन्नौज: पेट्रोल पंप के पास हादसा, चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कर्मचारियों ने पाया काबू
Sat, 31 Oct 2026 11:42 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:42 AM IST
सार
Kannauj News: छिबरामऊ नगर स्थित पूर्वी बाईपास तिराहे पर नेशनल हाईवे-34 से गुजर रहे एक चलते ट्रक की केबिन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और पास ही स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
ट्रक की केबिन में लगी भीषण आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में नगर के पूर्वी बाईपास तिराहे पर शनिवार को नेशनल हाईवे-34 पर चलते ट्रक की केबिन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। पास में स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। इससे पेट्रोल पंप और पास में खड़े गैस से भरे टैंकर तक आग पहुंचने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार देर रात एक ट्रक पूर्वी बाईपास तिराहे से गुजर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से उसकी केबिन में आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर चालक वीरपाल निवासी गुरसहायगंज ट्रक से कूद गया और पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारी अग्निशमन सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं, आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई
घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप और गैस से भरा टैंकर खड़ा होने के कारण खतरा काफी बढ़ गया था। समय रहते आग बुझने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक से जानकारी ली। चालक वीरपाल ने बताया कि वह ट्रक पर टैंकर लादकर मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र गया था। वहां से लौटते समय पूर्वी बाईपास पर ट्रक की केबिन में आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।