फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba pickup ran over motorcycle couple died who gone to collect dust  driver abandoned vehicle and fled

महोबा सड़क हादसा: हाईवे पर पिकअप ने बाइक को रौंदा, डस्ट लेने गए दंपती की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार, तलाश जारी

Wed, 28 Oct 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 28 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

Mahoba Accident: कानपुर-सागर हाईवे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे पड़ी डस्ट को बोरियों में भरवाकर ऑटो से घर भिजवाने के बाद बाइक से लौट रहे दंपती को  तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Mahoba pickup ran over motorcycle couple died who gone to collect dust  driver abandoned vehicle and fled
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। खन्ना निवासी अरविंद (35) अपनी पत्नी माया (30) के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सड़क किनारे पड़ी डस्ट लेने गए थे।

विज्ञापन

बताया गया कि ओवरलोड ट्रकों से सड़क किनारे खाली की गई डस्ट की जरूरत होने पर दंपती ने उसे बोरियों में भरवाकर ऑटो में लदवा दिया। इसके बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौदहा से महोबा की ओर जा रही पिकअप ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया
टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद और माया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed