सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devkinandan Thakur, population control law should be implemented in the interest of the country

Devkinandan Thakur: देवकीनंदन बोले- देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो, ज्ञानवापी पर कही से बड़ी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

मोतीझील प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जो सबको साथ लेकर चलता है, वही सनातन है। साथ ही, जनसंख्या नियंत्रण कानून, ज्ञानवापी प्रकरण आदि पर उन्होंने विचार रखे।
 

Devkinandan Thakur, population control law should be implemented in the interest of the country
कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के मोतीझील प्रांगण में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जो सबको साथ लेकर चलता है, वही सनातन है। व्यक्ति का दीर्घायु होना महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है कि कोई अल्पायु होकर भी कैसे अच्छा जीवन जीया।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि बिना गुरु कृपा के ईश्वर नहीं मिलते। सच्चे गुरु भी तभी मिलते हैं, जब ईश्वर की अनुकंपा होती है। हमें कभी भी धन, बल, पद, भक्ति पर अभिमान नहीं करना चाहिए। कहा कि हर पाप का प्रायश्चित है, लेकिन भ्रूण हत्या का कोई पश्चाताप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कृष्ण भजन भी सुनाए, जिन पर भक्त झूमते नजर आए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, चंद्रप्रभा द्विवेदी, दिनेश त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता, प्रभा शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

काशी में बनेगा शिव मंदिर, मथुरा होगा कृष्णमयी
कथा वाचन के दौरान देवकीनंद ठाकुर जी ने कहा कि सनातन संस्कृति यदि बचेगी, तो हमारा राष्ट्र निश्चित तौर पर समृद्ध और विकसित बनेगा। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जैसे अयोध्या में राम मंदिर बना है। वैसे ही काशी में शिव मंदिर और मथुरा में कृष्ण मंदिर की स्थापना होगी।

हिंदु सहिष्णुता के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदु यदि सहनशील नहीं होता, तो क्या हम इतने सालों तक राम मंदिर के निर्माण की प्रतिक्षा करते। भारतीय सनातनी व्यक्ति संविधान और कानून व्यवस्था पर विश्वास करता है। वो हर काम ईश्वर पर आस्था रख करता है।

आप ज्ञानवापी मामले को देख लीजिए। उसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जा रहा है, जबकि वहां शिव मंदिर होने के ढेरों साक्ष्य मौजूद हैं। उस स्थान के लिए भी हम लोग कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे हम अवश्य जीतेंगे। काशी में शिव मंदिर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed