{"_id":"6a5e0f6042c5ef7f6809644c","slug":"distraught-over-wife-s-death-young-man-jumps-to-his-death-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर: पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त न कर सका, बरगदिया पुल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने तोड़ी जिंदगी की डोर: पत्नी की मौत का गम बर्दाश्त न कर सका, बरगदिया पुल से कूदकर दी जान
Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
सार
आठ जुलाई को प्रसव के बाद पत्नी की मौत हो गई थी। बरगदिया पुल पर साइकिल खड़ी करने युवक ने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
अनूप की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी की मौत से आहत नगर के चमारनटोला निवासी युवक ने गोमती नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह उसकी साइकिल पुल पर खड़ी मिलने के कुछ देर बाद उसका शव भी उतराता मिला। चमारनटोला निवासी अनूप (26) मजदूरी करता था। भाई अमरीश ने बताया कि अनूप की पत्नी सीमा का प्रसव आठ जुलाई को निजी अस्पताल में हुआ था। उसने बच्ची को जन्म दिया था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। बच्ची को घर लेकर आने के बाद से अनूप लगातार परेशान था। साथ ही शराब भी पीने लगा था। बताया कि रविवार शाम पांच बजे बिना कुछ बताए अनूप साइकिल से निकल गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच सोमवार सुबह उसकी साइकिल गोमती नदी के बरगदिया पुल पर खड़ी मिली।
विज्ञापन
नदी में उसका शव उतराता मिला। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।