{"_id":"6a5fb3820d9e39765c0fd697","slug":"krishnens-journey-from-the-football-field-to-the-khaki-uniform-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153535-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फुटबॉल के मैदान से खाकी तक पहुंचा कृष्णेन का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फुटबॉल के मैदान से खाकी तक पहुंचा कृष्णेन का सफर
विज्ञापन
फोटो- 42- आरक्षी पद पर चयनित फुटबाल खिलाड़ी कृष्णेन। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। फुटबॉल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके होनहार खिलाड़ी कृष्णेन का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से आरक्षी (कांस्टेबल) पद पर हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही उनके परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी है। शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि का स्वागत भी किया।
सीतापुर रोड स्थित महोलिया शिवपार निवासी स्ट्रेंथ लिफ्टिंग की अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी और पूर्व खिलाड़ी राजधर मिश्रा के बेटे कृष्णेन लंबे समय से फुटबॉल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वर्ष 2017 से उनका फुटबॉल का सफर शुरू हुआ था। सुब्रोतो स्टेट व स्कूल गेम्स में प्रतिभाग करने के बाद 2019 में फिर सुब्रोता कप में नेशनल, 2023 में अंडर-19 चैंपियनशिप और 2024 में खेलाे इंडिया गेम्स में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया। 2026 में ग्वालियर में हुई विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा लद्दाख में भी हुई चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संतोष ट्रॉफी के लिए अभ्यास में जुटे कृष्णेन का चयन अब खेल कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर हुआ है। चयन पर खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों ने कृष्णेन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।