फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60-meter section of Ganga Expressway caved in during rains in hardoi

UP: गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर टुकड़ा धंसा, दो दिन की बारिश ने खोल दी पोल; प्रशासन भी हुआ खामोश

Wed, 22 Jul 2026 12:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 22 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

दो दिन की बारिश ने 36,230 करोड़ रुपये से बने गंगा एक्सप्रेसवे की पोल खोल दी। बारिश से एक्सप्रेस-वे का 60 मीटर टुकड़ा धंस गया। इस पर प्रशासन भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
60-meter section of Ganga Expressway caved in during rains in hardoi
गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर टुकड़ा धंसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे माइलस्टोन संख्या 354 सहादतपुरवा के पास लगभग 60 मीटर का टुकड़ा सोमवार रात किसी समय धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


नीचे से गिट्टी भर दी और इस का डामरीकरण होना बाकी है। खास बात यह है कि यह टुकड़ा उस स्थान से सात किलोमीटर दूर है जहां से प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 36,230 करोड़ रुपये से हुआ है। 
विज्ञापन


बीते 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण मल्लावां के पास एक जनसभा में किया था। पिछले दो दिन में हुई बारिश के कारण एक्सप्रेसवे मल्लावां के माइलस्टोन संख्या 354 पर धंस गया। हालांकि इस कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टुकड़ा धंसने की जानकारी पर मंगलवार सुबह से ही यहां मरम्मत का काम शुरू हो गया। जहां पर एक्सप्रेसवे धंसा था वहां नीचे से गिट्टी ऊपर तक भरने का काम भी शाम चार बजे तक पूरा कर लिया गया। पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने कोई टिप्पणी नहीं की। 

कार्यदायी संस्था के तकनीकी यूनिट हेड प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने बताया कि लखनऊ से मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आशंका जताई कि 48 घंटे की बारिश के कारण कहीं कोई समस्या आई होगी। मरम्मत का काम तो रुटीन में चलता ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed