{"_id":"6a5fb37293235a85ad00c5e2","slug":"six-participants-showcased-their-talent-in-the-drawing-competition-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153526-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ड्राइंग प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ड्राइंग प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
फोटो 29: वैभवी मिश्रा। स्रोत : आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पेंट ओ मैनिया (ड्राइंग) सीजन-9 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति की राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। ड्राइंग के सीनियर वर्ग में वैभवी मिश्रा व जूनियर वर्ग में नवनीत कुमार निर्मल (हरदोई) और प्राइमरी वर्ग में तेजस्वी पाठक (सीतापुर) प्रथम रहीं।
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और प्रतिभागियों की कला को निखारने के उद्देश्य से देशभर के प्रतिभागियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि प्राइमरी वर्ग में दूसरे ग्रह पर एक दिन विषय पर तेजस्वी पाठक (सीतापुर) प्रथम, तेजस पाठक (सीतापुर) द्वितीय और अमोघ रस्तोगी (हरदोई) तृतीय रहे। अनंत वैश्य और फराज खान को सांत्वना पुरस्कार मिला।
जूनियर वर्ग में सन् 2047 का मेरा भारत विषय में नवनीत कुमार निर्मल (हरदोई) प्रथम, आस्था गुप्ता (दिल्ली) द्वितीय और अनुष्का गुप्ता (हरदोई) तृतीय रहीं। मन्नत अशरफ शेख, अस्तित्व गुप्ता, देवांश गुप्ता और रक्षिता राठौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में डिजिटल दुनिया बनाम वास्तविक दुनिया विषय में वैभवी मिश्रा (हरदोई) प्रथम, मानसी शुक्ला (हरदोई) द्वितीय और अंजलि सिंह (हरदोई) तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अर्पिता भारद्वाज और ज्योति गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रविष्टियों का मूल्यांकन दिल्ली दूरदर्शन से जुड़े प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट दानिश मसूद ने किया। संयोजन कालिंद्री वैश्य और गौरी गौर ने किया। इस मौके पर अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।