{"_id":"6a5fb35e845cbee32a03e655","slug":"married-woman-dies-a-month-after-wedding-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153510-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शादी के एक माह बाद विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शादी के एक माह बाद विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शादी के महज एक माह बाद हरियावां थाना क्षेत्र के चिचरइया निवासी विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार रात उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायके पक्ष के लोगों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
चिचरइया निवासी पंचम लाल खेती करते हैं। उनकी शादी बीते 21 जून को देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुराना निवासी श्रीराम की पुत्री किरन (18) के साथ हुई थी। पंचमलाल का दावा है कि किरन की तबीयत खराब रहती थी। अचानक ही उसका ब्लड प्रेशर कम हो जाता था। सोमवार को भी किरन की तबीयत बिगड़ गई। इस पर वह उसे लेकर सीएचसी हरियावां गए थे। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में किरन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पिता श्रीराम का भी कहना है कि किरन की तबीयत खराब रहती थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।