Etawah: भारी बारिश से दो घरों की दीवारें ढहीं, मलबे में दबकर तीन बालिकाएं घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान, भर्ती
Etawah News: बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी के किनारे बसे ग्राम मड़ैया मल्हान में लगातार हो रही बारिश के कारण दो घरों की पिछले हिस्से की दीवारें ढह गईं। इस हादसे में कमरों में बैठी तीन बालिकाएं मलबे में दब गईं, जिन्हें महेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया मल्हान में दो लोगों के घरों के पिछले भाग की दीवारें गिरने से दो घरों की तीन बालिकाएं मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज से आसपास के लोगों ने दौड़कर बालिकाओं को मलवे से बाहर निकाल लिया। घायल बालिकाओं को महेवा सीएचसी पर भेजा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी चकरनगर से मौके पर पहुंची और मलबे को हटवाकर रास्ता साफ कराया।
बकेवर थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर से चल रही बारिश के कारण मड़ैया मल्हन में ओमकार व संत कुमार निषाद के घरों के पिछेल भाग के कमरों की दीवार गिर गई। इससे कमरें में बैठी दोनों की बालिकाएं मलबे में दब गईं। मकान में काफी दरार भी आ गई। दोनों मकान अगल-बगल आसपास के लोगों ने पहुंचकर मलबे में दबी बालिकाओं जयंती (13 ), कल्पना (8) पुत्री ओमकार व रोहिती (17) पुत्री संत कुमार को सुरक्षित निकाल लिया।
घायल बालिकाओं को महेवा सीएचसी भिजवाया
सूचना पर चकरनगर की फायरसर्विस के एसआई सुभाष आर्या मय फोर्स मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने घर गिरने से मलबे में दबी बालिकाओं को निकाल लिया था। सूचना पर वराउख चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकरियों को भिजवाई। घायल बालिकाओं को महेवा सीएचसी पर भिजवाया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।