फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Wife Sedated husband by mixing sleeping pills in milk then strangled him to death with her lover

‘कातिल पत्नी': दूध में दीं नींद की गोलियां, फिर प्रेमी संग घोंटा गला, पति का शव फंदे पर टांगा, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 15 Jul 2026 04:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 15 Jul 2026 04:29 PM IST
सार

Etawah Husband Murder Case: इटावा के तोड़ा गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया, फिर गला घोंटकर हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Etawah Wife Sedated husband by mixing sleeping pills in milk then strangled him to death with her lover
Etawah Husband Murder Case - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले मे मार्च में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खाैफनाक साजिश रची। पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया फिर प्रेमी के साथ मिलकर अंगोछे से गला कसकर माैत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

इसके बाद हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे पर टांग दिया।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि के बाद मामला खुला। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह वाकया है सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव का।

विज्ञापन

घर में पंखे से लटका मिला शव
पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 1:30 बजे आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) का शव घर में पंखे से लटका मिला। मृतक के पिता सुघर सिंह राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी आशिकी देवी (30) और उसके प्रेमी शिवम (24) पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पूछताछ करने पर हत्या की बात कुबूल ली
सिविल लाइन पुलिस, सर्विलांस टीम और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में पत्नी आशिकी के बयान बार-बार बदलते रहे। इससे पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कुबूल ली। फिर पुलिस ने प्रेमी शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पति ने प्रेमी को भिजवाया था जेल
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आशिकी देवी और उसी के गांव निवासी रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच प्रेम संबंध थे। आनंद को भनक लगी तो उसने विरोध किया। मार्च में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आनंद ने शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

आनंद से लेना चाहते थे बदला
इससे शिवम को जेल जाना पड़ा। करीब तीन महीने बाद शिवम एक जून को जमानत पर बाहर आया। शिवम ने बताया कि जेल से छूटने के बाद वह और आशिकी आनंद से बदला लेना चाहते थे। दोनों का मानना था कि आनंद के कारण ही उनके संबंध में बाधा आ रही है और उसी की वजह से उसे जेल जाना पड़ा था।

चार दिन पहले लिया नया सिम और कीपैड मोबाइल
एसएसपी ने बताया कि बेहद शातिराना तरीके से दोनों ने हत्या को अंजाम दिया। वारदात से चार दिन पहले शिवम ने आशिकी को कीपैड मोबाइल दिया। इसी फोन से दोनों जुड़े रहे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अंगोछा, मृतक की सोने की अंगूठी, एंड्रॉयड मोबाइल और हत्या की साजिश में इस्तेमाल कीपैड मोबाइल बरामद किया।

तीन घंटे में पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच से उठा पर्दा
पुलिस ने शव का सामान्य पोस्टमार्टम कराने के बजाय दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। पूरी प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। गले पर मिले संदिग्ध निशानों की फोटो और वीडियो सुरक्षित कर विशेषज्ञ फॉरेंसिक डॉक्टर को परीक्षण के लिए भेजी गईं। तीन घंटे बाद विशेषज्ञों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हमने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया। करीब 10 घंटे की गहन जांच के बाद यह गुत्थी सुलझा ली गई। खुलासे के लिए टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।  -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी

ये था पूरा मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। मृतक के परिजन ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम कराया था। 

ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में करता था काम
तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ चौगान गांव स्थित ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में काम करता था। उसकी शादी वर्ष 2013 में इकदिल थाना क्षेत्र के नगला जैक निवासी आशिकी से हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां छवि (10) और दुर्गा और एक बेटा अभी है।

शव को फंदे से लटका दिया
पिता सुघर सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 10 बजे आनंद घर लौटा था। बताया कि आनंद रात में घर का गेट खोलकर सोता था। भोर पहर छह लोग घर में घुस आए और उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना के वक्त वह घर में दूसरे तल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया।

रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया
मृतक के भाई प्रीतम ने बताया कि आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि आनंद की पत्नी का गांव के ही युवक शिवम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पहले आनंद ने दोनों को पकड़ लिया था। मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा था। रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed