चित्रकूट में दरिंदगी: चलती बस में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, मां की सतर्कता ने पकड़ा हैवान, पुलिस ने भेजा जेल
Chitrakoot News: चित्रकूट में प्रयागराज से आ रही एक रोडवेज बस में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी राज किशोर ने बच्ची को गोद में बिठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में प्रयागराज से गांव जा रही एक रोडवेज बस में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
यह घटना रामनगर के पास हुई है, जब एक युवक ने बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर दुष्कर्म किया। बच्ची से कुकृत्य करने की बात मेडिकल रिपोर्ट में भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
रोडवेज बस से अपने गांव जा रही थी महिला
मामले में जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने के लिए मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। बता दें कि एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ प्रयागराज से करीब बारह बजे रोडवेज बस से अपने गांव जा रही थी। रास्ते में रामनगर के पास उसकी बगल की सीट पर मानिकपुर के गोविंद नगर निवासी राज किशोर बैठा था।
खिलाने के बहाने अपनी गोद में बिठाया
राज किशोर ने बच्ची को खिलाने के बहाने अपनी गोद में बिठा लिया। उसने बच्ची के कपड़े उतारकर दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची के निजी अंग से खून बहने लगा और वह दर्द से कराहने लगी। मां ने यह सब देखने के बाद बस परिचालक को जानकारी दी।
आरोपी को अगरहुडा के पास से गिरफ्तार किया
परिचालक को जानकारी देने के बाद मां ने रैपुरा थाना के सामने बस रुकवाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। निगरानी की मदद से आरोपी राज किशोर को अगरहुडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से कुकृत्य की पुष्टि हुई है। परिजनों को जल्द न्याय दिलाने के लिए यह मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा।