फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Evidence of fraud in the name of jobs from people of four districts found

Kanpur News: चार जिलों के लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी होने के मिले सुबूत

Mon, 26 Oct 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Evidence of fraud in the name of jobs from people of four districts found
कानपुर देहात। अकबरपुर में टकटौली रोड नई बस्ती स्थित किराये के मकान में रह कर बेरोजगार लोगों को नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले सचिवालय के फर्जी डिप्टी डायरेक्टर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपी की ओर से कानपुर देहात के साथ जालौन, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी के लोगों के साथ ठगी करने के सुबूत मिले हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक शर्मा के पास से बरामद हुए 18 फर्जी नियुक्ति पत्र, आदेश, 12 नोटिस की जांच में चार जनपद के लोगों के साथ ठगी करने के सुबूत मिले हैं। इन कागजातों के जरिये पुलिस बयान दर्ज करने के लिए उन लोगों का पता लगा रही है जिन लोगों के साथ ठगी होने के प्रमाण मिले हैं। इसके साथ ही सर्विलांस टीम की मदद से कानपुर देहात से लखनऊ तक फैले गिरोह के सदस्यों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के दौरान आरोपी अभिषेक बेरोजगारों से ठगी करने के बाद लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देने के लिए अपने किराये के मकान में बनाए दफ्तर में बुलाता था। यहां वह ठगी का शिकार होने वाले युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपते हुए तस्वीर भी लेता था। उसके फोन से कुछ लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र देने की तस्वीरें भी मिली हैं। बता दें कि गजनेर निवासी अरुण सिंह ने बृहस्पतिवार को अभिषेक शर्मा, वरुण व श्रीकांत सहित अन्य के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी में अरुण के अलावा रसूलाबाद निवासी ललिता देवी, गजनेर निवासी दीपक कुमार, शिवराजपुर निवासी प्रदीप कुमार, रनियां निवासी आशीष के साथ भी नौकरी के नाम पर ठगी करने का जिक्र किया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात टकटौली रोड नई बस्ती अकबरपुर में दबिश देकर अभिषेक शर्मा निवासी 315, ग्राम इन्द्रानगर, पोस्ट दरेरी, तहसील निघासन, थाना पढुआ, जनपद लखीमपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

...................
नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर थाने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। पुलिस गिरोह के स्थानीय नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - संजय सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed