{"_id":"69f0dec8a5ea1c03bd0df6f5","slug":"farmer-dies-of-snakebite-family-persisted-with-faith-healing-causing-uproar-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल ले जाने में देरी पड़ी भारी: सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल ले जाने में देरी पड़ी भारी: सर्पदंश से किसान की मौत, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, मचा कोहराम
Tue, 28 Apr 2026 09:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:52 PM IST
सार
बांदा जिले के नरैनी में सर्पदंश से किसान की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक में उलझे रहे, जिससे समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। गांव बरसड़ा निवासी 65 वर्षीय वृंदावन सोमवार रात घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान एक विषैले सर्प ने उनके पैर में काट लिया। नींद खुलने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय एक ओझा के पास ले गए और झाड़-फूंक कराते रहे। इसी दौरान शरीर में जहर फैलता गया और हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन