सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Major Kanpur Vigilance crackdown mining officer and driver arrested while accepting 24000 bribe

Farrukhabad: कानपुर विजिलेंस का बड़ा एक्शन, खनन अधिकारी और चालक 24 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऐसे बिछाया जाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 19 Jun 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: खनन अनुमति के नाम पर 24 हजार रुपये घूस लेते खनन निरीक्षक संजय प्रसाद और उनके चालक को कानपुर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों को फतेहगढ़ कोतवाली में ले जाया गया है।

Farrukhabad Major Kanpur Vigilance crackdown mining officer and driver arrested while accepting 24000 bribe
खनन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी पूर्व जिल पंचायत सदस्य के बेटे आदेश यादव के पास दो ट्रैक्टर-ट्राॅली हैं। उससे बालू ढोने का काम करते हैं। उन्होंने खनन की अनुमति लेने के लिए खनन अधिकारी/खनन निरीक्षक संजय प्रसाद से अनुमति मांगी थी।


इसके बदले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। शुक्रवार दोपहर को खनन निरीक्षक फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स कालोनी में अपने आवास पर थे। वहीं आदेश उन्हें रिश्वत के रुपये देने पहुंचा। वहां उनका चालक पंकज भी था। खनन निरीक्षक ने खुद 24 हजार रुपये न लेकर उसके चालक पंकज को पकड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन





खनन निरीक्षक व उनके चालक को दबोचा
चालक ने वह रुपये उसने खनन निरीक्षक को पकड़ा दिए। तभी एंटी करप्शन टीम ने खनन निरीक्षक संजय प्रसाद व उनके चालक पंकज दबोच लिया। रंग लगे रुपये भी कब्जे में ले लिए। दोनों को कानपुर विजिलेंस टीम कोतवाली फतेहगढ़ ले गई है। वहां वह कागजी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed