फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Frequency of several special trains, including the Kanpur-Asarva service, increased; here are the full details

सहूलियत: कानपुर-असरवा समेत कई विशेष ट्रेनों के बढ़े फेरे, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 19 Aug 2026 08:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 19 Aug 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Frequency of several special trains, including the Kanpur-Asarva service, increased; here are the full details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ा दी है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असरवा विशेष ट्रेन भी शामिल है। रेलवे ने विभिन्न रूटों की ट्रेनों के कुल 57 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल से सात से 28 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01906 असरवा-कानपुर सेंट्रल आठ से 29 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार संचालित होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा आगरा कैंट-उधना, असरवा-आगरा कैंट, झांसी-बांद्रा टर्मिनस, प्रयागराज-उधना, प्रयागराज-गांधीग्राम, प्रयागराज-दादर और सूबेदारगंज-दादर समेत कई विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं ट्रेन संख्या 04111 प्रयागराज-गांधीग्राम एक सितंबर से प्रयागराज स्टेशन से शाम चार बजे रवाना होगी। पहले इसका समय 4:15 बजे था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed