फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Student outrage over a three-kilometer stretch of road turning into a swamp; they blocked the highway

UP: तीन किलोमीटर सड़क दलदल युक्त होने से छात्र-छात्राओं का फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

Wed, 19 Aug 2026 08:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 19 Aug 2026 08:48 PM IST
सार

Mahoba News: छात्र-छात्राओं ने महोबा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगाया। सैकड़ों वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। पुलिस ने बच्चों को सड़क से हटाया। 

विज्ञापन
UP: Student outrage over a three-kilometer stretch of road turning into a swamp; they blocked the highway
छात्र-छात्राओं ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के रैपुराकलां गांव की कीचड़युक्त सड़क और जलभराव से परेशान स्कूली छात्र-छात्राओं का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान बच्चों ने जमकर नारेबाजी की। तीन घंटे तक जाम और प्रदर्शन के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। तहसीलदार ने शीघ्र सड़क निर्माण का भरोसा देने के बाद आवागमन बहाल हो सका। हालांकि छात्रों ने पुलिस पर जबरन सड़क से हटाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रैपुराकलां गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर सड़क लंबे समय से गड्ढायुक्त है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। कई जगह कीचड़ और दलदल होने से साइकिल व पैदल निकलने में परेशानी होती है। इसी मार्ग से मझलवारा, बनियातला और महानपुरा गांव के ग्रामीण भी आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने से ई-रिक्शा व ऑटो पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। छात्र मनोज, अनिल, नीरज, विवेक आदि ने बताया कि गांव के बच्चे डीएवी इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी आदि इंटर कॉलेजों में प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण करने आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से उन्हें परेशानी हो रही है और समय भी बर्बाद होता है। कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे आक्रोशित छात्र अभिभावकों के साथ हाईवे पहुंच गए और पत्थर व झाड़ियां रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान छात्र नारेबाजी करते रहे। छात्रों का कहना था कि लंबे समय से सड़क बदहाल है। कीचड़ और जलभराव होने से भारी परेशानी हो रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। सूचना मिलते ही तहसीलदार अभिषेक मिश्रा व कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को समझाया। कुछ छात्र सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने उन्हें पुलिस ने उन्हें हटवाया। तीन घंटे बाद 10 बजे जाम खुल सका। जाम में रोडवेज बसों के फंसने से यात्रियों को परेशानी हुई। तहसीलदार ने बताया कि बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया जाए। शीघ्र ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।



 

पहले भी सड़क को लेकर हो चुका प्रदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन जारी है। 10 दिन पहले कानपुर-सागर हाईवे से लगा चिचारा से खिरूही मार्ग गड्ढों में तब्दील होने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज चिचारा के छात्रों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की थी। एक दिन पहले बिलरही गांव के छात्र-छात्राओं ने दलदलयुक्त को दुरुस्त कराए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंच विरोध जताया था जहां उन्हें शीघ्र सड़क निर्माण होने का भरोसा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed