{"_id":"6a85e9b78eb581b92d002c15","slug":"kanpur-allegations-of-rude-behavior-towards-a-businessman-and-an-attempt-to-remove-his-turban-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: व्यापारी से अभद्रता, पगड़ी उतारने की कोशिश का आरोप, खुद को नगर निगम अधिकारी बताकर धमकी देने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: व्यापारी से अभद्रता, पगड़ी उतारने की कोशिश का आरोप, खुद को नगर निगम अधिकारी बताकर धमकी देने का भी आरोप
Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
नजीराबाद थाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीराबाद क्षेत्र में दुकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। व्यापारी कुलवंत सिंह कालरा ने कार सवार पर गालीगलौज करने, अभद्रता और पगड़ी पर हाथ डालकर उसे उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत नजीराबाद थाने में की गई है।
विज्ञापन
अशोकनगर निवासी कुलवंत ने दी तहरीर में बताया कि उनकी गुमटी नंबर पांच में रिटेल शॉप है। 14 अगस्त की शाम करीब चार से 4:30 बजे के बीच उसकी दुकान के सामने कार खड़ी कर दी गई थी। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा। इस पर कार सवार ने गालीगलौज शुरू कर दी और खुद को नगर निगम का अधिकारी बताते हुए कार्रवाई कराने की धमकी दी। आरोप है कि विवाद के दौरान कार सवार ने उसकी पगड़ी पर हाथ डालकर उसे उतारने की कोशिश की। खुद को अधिकारी बताने वाले शख्स की पत्नी ने भी उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन
मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वह पीआरवी टीम के साथ नजीराबाद थाने गए। लिखित शिकायत दी। उन्होंने घटना का वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया। घटना और उससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े वीडियो की जांच चौकी इंचार्ज से कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन