{"_id":"6a85f09fd0e066c38f0b1920","slug":"kanpur-upca-deposits-30-lakh-for-up-t20-matches-to-be-played-at-green-park-stadium-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: यूपी टी-20 के लिए यूपीसीए ने जमा किए 30 लाख, ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: यूपी टी-20 के लिए यूपीसीए ने जमा किए 30 लाख, ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले
Wed, 19 Aug 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:36 PM IST
सार
28 अगस्त से छह सितंबर तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। 100 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की सभी मैच की टिकट मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में ग्रीनपार्क में होने वाले 12 मुकाबलों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने आयोजन के लिए खेल विभाग को 30 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। वहीं मुकाबलों के टिकट अगले दो-तीन दिनों में बिक्री के लिए जारी हो जाएंगे। टिकटों की कीमत 100 से 500 रुपये के बीच रहेगी।
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 12 मैचों के लिए प्रति मैच 2.50 लाख रुपये के हिसाब से कुल 30 लाख रुपये खेल विभाग को दिए जा चुके हैं। ग्रीनपार्क में पहला मुकाबला 28 अगस्त को काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा, जबकि छह सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
मैच से पहले यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी को शहर के स्कूलों और अन्य जगहों पर ले जाया जाएगा। सभी टीमों के खिलाड़ी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे। टिकट डिस्ट्रिक एप के साथ-साथ विभिन्न आउटलेट से बांटे जाएंगे। आउटलेट की सूची जल्द घोषित की जाएगी। 28 अगस्त को होने वाले उद्घाटन मुकाबले के दौरान ग्रीनपार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छह सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी रंगारंग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन