सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Ghatampur: Shivani’s Handwriting Wins the DM’s Heart

Ghatampur: शिवानी की लिखावट ने जीता डीएम का दिल, बाबा की अर्जी बनी सम्मान का जरिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 09 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ghatampur: Shivani’s Handwriting Wins the DM’s Heart
डीएम ने सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहते हैं कि सुंदरता केवल चेहरे में नहीं, शब्दों के सलीके में भी होती है। भीतरगांव ब्लाक के शाहपुर निवासी रामसजीवन जब अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पास पहुंचे, तो उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी पोती शिवानी की लिखावट पूरे जिले में चर्चा का विषय बन जाएगी।
Trending Videos


जनता दर्शन में जब शिवानी द्वारा लिखा गया आवेदन पत्र डीएम के सामने आया, तो एक पल के लिए मौजूद अधिकारी भी चौंक गए। कागज पर उकेरे गए अक्षर इतने सधे और संतुलित थे कि वह हस्तलिखित कम और कंप्यूटर प्रिंटेड ज्यादा लग रहे थे। लिखावट की इसी जादुई सुंदरता ने डीएम को प्रभावित किया और उन्होंने न केवल समस्या का तुरंत समाधान कराया, बल्कि नन्हीं प्रतिभा को खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जिलाधिकारी ने कक्षा दसवीं की छात्रा शिवानी को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया। डीएम ने उसे पेन सेट, किताबें और स्कूल बैग भेंट करते हुए कहा कि ऐसी स्पष्ट और सुंदर लिखावट न केवल परीक्षा में अंक दिलाती है, बल्कि अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक है। शिवानी उमरी गांव स्थित महर्षि डीबीएल इंटर कॉलेज में पढ़ती है। प्रधानाचार्य सुमित सचान बताते हैं कि शिवानी जैसा लेख वाले हर कक्षा के पचासों छात्र छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed