फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur: trying to misdeed with girl student going to coaching, report filed against four including minor

Ghatampur: कोचिंग जा रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, नाबालिग समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Jan 2023 10:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 10:11 AM IST
सार

यूपी के घाटमपुर में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Ghatampur: trying to misdeed with girl student going to coaching, report filed against four including minor
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को नाबालिग समेत चार युवक खेत में खींच ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर भाग गए। पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी छात्रा शनिवार को साइकिल से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में गांव के एक युवक ने बहाने से रोककर उसे साइकिल से गिरा दिया। इसके बाद पास के खेत में खींच ले गया। इसी बीच उसके तीन अन्य साथी भी पहुंच गए। छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बताया जा रहा है कि छात्रा काफी देर तक उन लोगों से जूझती रही।
विज्ञापन


शोर मचाने पर चारों आरोपी उसे खेत में छोड़कर भाग गए। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर गांव के देवेंद्र सिंह, अंकित सिंह, रमन सिंह और एक नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed