फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Green Park, Permission to seat 7200 spectators in C Balcony and C Stall, ticket sales for both galleries start

Green Park: सी बालकनी व सी स्टॉल में 7200 दर्शक बैठाने की मंजूरी, आज से दोनों दीर्घाओं की टिकट बिक्री शुरू

Wed, 25 Sep 2024 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Sep 2024 08:53 AM IST
सार

Kanpur News: पीडब्ल्यूडी ने सी-स्टॉल को 100 फीसदी और सी-बालकनी को 38 फीसदी प्रयोग में लेने की अनुमति दी है। अब 29200 दर्शक ग्रीनपार्क में मैच देख सकेंगे। वहीं, आज से दोनों दीर्घाओं की टिकट बिक्री शुरू होगी।

विज्ञापन
Green Park, Permission to seat 7200 spectators in C Balcony and C Stall, ticket sales for both galleries start
green park stadium - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में 27 सितंबर से होने वाले टेस्ट मैच में सी-बालकनी व सी स्टॉल के प्रयोग की अनुमति मंगलवार देर रात पीडब्ल्यूडी ने दे दी है। दोनों दीर्घाओं में 7200 दर्शक बैठाने की मंजूरी मिली है। इसके अनुसार अब ग्रीनपार्क की कुल दर्शक क्षमता 29200 हो गई है। इससे पहले स्टेडियम की दर्शक क्षमता 22 हजार थी।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से यूपीसीए को सौंपी गई एनओसी में सी-स्टॉल को 100 फीसदी और सी-बालकनी को 38 फीसदी प्रयोग में लेने को कहा गया है। इससे अब सी-स्टॉल में 5500 और सी-बालकनी में 1700 दर्शक बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। सी-बालकनी की दर्शक क्षमता पांच हजार के करीब है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से एनओसी मिलने के बाद वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने खुशी जाहिर की है। मालूम हो कि स्टेडियम की सबसे महत्वपूर्ण सी-गैलरी व सी बालकनी की जर्जर हालत को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने यहां दर्शक बैठाने पर प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष केमिकल को दीवारों में भरकर मजबूती को बढ़ाया
इसके बाद यूपीसीए ने एचबीटीयू की तकनीकी टीम से जांच कराई और उसके प्रस्ताव पर ही अत्याधुनिक तकनीक से मरम्मत करवाई। इसमें टीम ने इंजेक्शन से विशेष केमिकल को दीवारों में भरकर दीर्घा की मजबूती को बढ़ाया।

7200 दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे
मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण कर मंगलवार देर शाम अपनी एनओसी यूपीसीए को प्रदान की है। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की एनओसी के आधार पर अब दोनों गैलरी में 7200 दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed