सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur Accident: Mother and son killed in collision with out-of-control dump truck

Hamirpur Accident: अनियंत्रित डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jan 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा टिकरी- सिसोलर मार्ग के पास तीखे मोड़ में हुआ। 

Hamirpur Accident: Mother and son killed in collision with out-of-control dump truck
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कोतवाली क्षेत्र के टिकरी सिसोलर मार्ग पर एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार मां बेटे की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक ने सिसोलर थाने पहुंच अपने को पुलिस के हवाले कर दिया है। मौदहा कोतवाली अन्तर्गत सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्छा निवासी राजू उर्फ रज्जू सोनी (28 ) पुत्र स्वर्गीय रामसहाय सोनी बुधवार शाम को अपनी मां छुन्नी देवी (55) को बाइक में बैठकर कानपुर जाने के लिए निकला था।

Trending Videos


टिकरी सिसोलर मार्ग पर भैंसमरी मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार डंपर टक्कर मार कर कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के दौरान बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर हो गया। बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक मौके पर डंपर को छोड़ सिसोलर थाने जा पहुंचा। और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद सिसोलर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। कानपुर के रनियां में किसी फैक्टरी में काम करता था। वह किसी काम से अपनी मां को लेकर गांव आया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास तीखा मोड़ है। डंपर को थाने मे ले आकर खड़ा किया है। परिजनों से शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed