{"_id":"698dd0b9b79a57941f0a8cef","slug":"hardoi-guest-house-owner-murdered-with-sharp-weapons-over-gambling-dispute-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: गेस्ट हाउस संचालक की जुआं खेलने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: गेस्ट हाउस संचालक की जुआं खेलने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के हरदोई जिले में गेस्ट हाउस संचालक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।
अनिल सिंह भदौरिया की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लोनार कोतवाली क्षेत्र के नकटौरा पुलिया निवासी अनिल सिंह भदौरिया उर्फ नीशू (43) गेस्ट हाउस चलाते थे। भवन निर्माण सामग्री की दुकान भी थी। उनकी धारदार हथियारों से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गई। उनका शव लोनार-बघौरी मार्ग पर राज बहादुर डिग्री कॉलेज के पास पड़ा मिला। पुत्र अजय कुमार ने बताया कि पिता अनिल सिंह बिना कुछ बताए बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे।
Trending Videos
अनिल सिंह जुआं खेलते थे। दावा है कि पांच लाख रुपये लेकर वह सुखेता नाला के झाबर के पास चार लोगों के साथ जुआं खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर साथ में जुआं खेल रहे लोगों ने दौड़ादौड़ाकर अनिल पर धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की जिद करने लगी। इस बीच पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के आश्वासन पर भीड़ शांत हुई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
