{"_id":"6985b313d21e1517830200f9","slug":"hardoi-mud-wall-collapsed-on-mnrega-workers-killing-two-laborers-who-were-buried-under-the-debris-2026-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: मनरेगा मजदूरों पर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, नाली निर्माण के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: मनरेगा मजदूरों पर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, नाली निर्माण के दौरान हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: हरदोई के हिया गांव में मनरेगा कार्य के दौरान कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के हिया गांव में शुक्रवार दोपहर कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दो मनरेगा मजदूर दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के हिया ग्राम पंचायत में राम रतन के घर से बेचेलाल के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य हो रहा था जिसमें शुक्रवार दोपहर 11.30 बजे गांव निवासी इसरार उर्फ गुड्डू व राजेंद्र (40) निवासी ग्राम नौतेरा थाना कासिमपुर मनरेगा में मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में दोनों की मौत
इसी दौरान गांव निवासी जुद्दी की कच्ची दीवार भरभराकर ऊपर गिर गई। मलबे में दोनों मजदूर दब गए। ग्रामीण दोनों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी बेहंदर लाए] जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच की जा रही है।
