{"_id":"69f61e4b216638f57e060d27","slug":"in-a-dispute-over-money-husband-slapped-his-wife-prompting-her-to-take-her-own-life-by-hanging-herself-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: रुपयों को लेकर हुए विवाद में पति ने जड़े थप्पड़ तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: रुपयों को लेकर हुए विवाद में पति ने जड़े थप्पड़ तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 02 May 2026 09:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 02 May 2026 09:26 PM IST
सार
Banda News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पीटकर हत्या करने और शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपयों को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए। इससे नाराज होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, महिला के पिता ने अपने दामाद पर नशे पर मारपीट करने और मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के रामविशाल का पुरवा निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि उसकी बहू बीनू देवी (37) ने शनिवार को सुबह घर की अटारी से बांस की बल्ली से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
ससुर ने बताया कि सुबह के समय बीनू का उसके पति विनोद कुमार से घरेलू खर्च के रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में विनोद ने बीनू को दो थप्पड़ भी मार दिए। इससे नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, मायके चित्रकूट के धौरही गांव निवासी पिता शिवचंद्र ने बताया कि शादी के 15 साल हो गए। उनका दामाद विनोद अक्सर शराब के नशे में उसकी बेटी बीनू के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन भी विनोद ने नशे में उसके साथ मारपीट कर मार दिया और उसका शव फंदे से लटका दिया। अतर्रा कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पिता के आरोपों की जांच की जा रही है।