फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   JP Nadda and CM Yogi attacked SP, said BJP is engaged in development of all, Akhilesh is with his family

जेपी नड्डा और सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा भाजपा सबके विकास में लगी है, अखिलेश अपने परिवार के

Tue, 23 Nov 2021 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Nov 2021 07:28 PM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय के उद्घाटन और बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा पर जमकर तंज कसा। बोले, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार में इतना मशगूल हो गए कि अपने चचा जान को भी किनारे कर दिया।

विज्ञापन
JP Nadda and CM Yogi attacked SP, said BJP is engaged in development of all, Akhilesh is with his family
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मुख्यालय के उद्घाटन और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 52 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर गुबार निकाला। कहा कि भाजपा सबके विकास में लगी है तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने परिवार के विकास में लगे हैं।
विज्ञापन


तंज कसा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार की चिंता में इतना मशगूल हो गए कि अब अपने चचा जान को भी किनारे कर दिया है। निराला नगर के रेलवे मैदान में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा माफियाओं, गुंडों की पार्टी है। इन्हीं माफियाओं वाली सरकारों ने यूपी की प्राकृतिक संपदा का दोहन कर परिवार के लिए सुख सुविधाएं जुटाई हैं।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा दुनिया की ऐसी पार्टी है, जिसका हर कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुंच सकता है। भाजपा में कार्यकर्ता को सबसे ऊपर रखा जाता है। इसीलिए उसे देवतुल्य कहा जाता है। कहा कि भाजपा सरदार पटेल को नमन करती है तो सपाई जिन्ना का गुणगान करते नहीं थकते हैं। नड्डा ने कहा कि जिस तरह से 2017 में यूपी में भाजपा को प्रचंड बहुत मिला है, 2022 में उससे कहीं आगे जाकर भाजपा की सरकार बनानी है। इसके लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को घर-घर और एक -एक सदस्य तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ जीता तो चुनाव जीता के नारे के साथ आगे बढ़ें : योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना काल में जब विपक्षी नेता अपने घरों में दुबक कर बैठे थे तब भाजपा के कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा में लगे थे। कहा कि यूपी अब दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में पहचान बना चुका है। माफियाओें की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार काम कर रही है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता वाले नारे के साथ हमें आगे बढ़ना है। इससे पूर्व दोनों नेताओं ने किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारे में मत्था टेका, फिर साकेत नगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय के साथ प्रदेश के आठ जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का नाम अब जिन्नावादी पार्टी हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, सह प्रभारी अन्नूपर्णा देवी, महामंत्री संगठन सुनील बसंल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रियंका रावत सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed