फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Accident Farmers pickup truck collides violently with truck one dead and half dozen critically injured

Kannauj Accident: किसानों की पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, एक की मौत और आधा दर्जन गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 08 Jul 2026 12:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 08 Jul 2026 12:26 PM IST
सार

Kannauj News: छिबरामऊ में अलीगढ़ से लखनऊ फूल बेचने जा रहे किसानों की पिकअप बुधवार तड़के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में एक युवक  की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj Accident Farmers pickup truck collides violently with truck one dead and half dozen critically injured
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ से लखनऊ फूल बेचने जा रहे किसानों से भरी पिकअप बुधवार तड़के छिबरामऊ में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में किसान धनेश (22) की मौत हो गई, जबकि छह अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अलीगढ़ जिले के खैर थाना क्षेत्र के ग्राम विशनपुरी निवासी 22 वर्षीय धनेश पुत्र राजवीर अहेरिया गांव में फूलों की खेती करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने साथियों के साथ पिकअप से फूल बेचने के लिए लखनऊ जा रहे थे। बुधवार तड़के करीब दो बजे छिबरामऊ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनकी पिकअप आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।

विज्ञापन

एक की मौत, छह गंभीर घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सुरेश (50), चंदन (40), चरण सिंह (45), सोनपाल (42), सुरेंद्र (38) और पिकअप चालक लल्ला (27) को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने बताया कि धनेश अविवाहित थे। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी तीन बहनें गुड्डन, शशि और चुमका हैं। पिता राजवीर अहेरिया और माता कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed