सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmer Commits Suicide by Hanging Himself in Field After Potato Prices Crash

Kannauj: आलू के दाम गिरने से किसान ने खेत में फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: आलू के दाम गिरने से किसान ने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सकरावा क्षेत्र के गांव नगला विसुना में हुई।

Kannauj: Farmer Commits Suicide by Hanging Himself in Field After Potato Prices Crash
वेद प्रकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आलू की फसल में नुकसान से टूटे किसान ने गुरुवार सुबह खेत में फंदा लगा लिया। परिजन किसान को लेकर इटावा के जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव नगला विसुना निवासी वेद प्रकाश (40) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि वेद प्रकाश ने 11 बीघा आलू की खेती की थी। आलू के दाम काफी गिर गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने 170 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से आलू निकाला था, जिससे लागत भी नहीं निकल सकी। आर्थिक तंगी और तनाव के चलते वेद प्रकाश ने घर के बाहर अपने आलू के खेत में रस्सी से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारा और इटावा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के परिवार में पत्नी मंजू देवी, पुत्र आशिक (13) और अमन (6) हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया घटना की जानकारी होते ही मौके पर हल्का इंचार्ज को भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है। हलका प्रभारी मौके पर गए थे तो पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

किसान ने पेट पर लिखा सुसाइड नोट
परिजनों ने बताया कि वेद प्रकाश की पेट पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें आलू की फसल में नुकसान होने के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। इटावा पुलिस ने वेद प्रकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम परिजन वेद प्रकाश के शव को गांव लेकर पहुंचे हैं। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इटावा के सिविल लाइंस थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सकरावा पुलिस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed