सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj funeral procession was to leave house young man died after being electrocuted body sent for postmortem

Kannauj: घर से उठनी थी बरात पर उठी अर्थी; करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: कन्नौज के चंदवा गांव में चाचा के लड़के की बरात जाने से पहले करंट लगने से युवक की मौत हो गई। इस दुखद घटना से शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Kannauj funeral procession was to leave house young man died after being electrocuted body sent for postmortem
मृतक की फाइल फोटो, बिजली का खंभा और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी अखिलेश कुमार की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक अखिलेश कुमार के चाचा के लड़के की आज बरात जानी थी, जिससे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

Trending Videos

इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से अखिलेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इंदरगढ़ थाना पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना से शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed