{"_id":"69d7d08b259316182b0a8e55","slug":"kanpur-769-people-fined-for-drinking-in-public-places-five-arrested-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे 769 लोगों के हुए चालान, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे 769 लोगों के हुए चालान, पांच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमिश्नरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ बुधवार रात विशेष अभियान चलाया। दो घंटे तक चले इस अभियान में 2035 लोगों और 1421 वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इनमें से 769 लोगों और 401 वाहनों के चालान किए गए। अवैध शराब बिक्री करने पर पांच को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
बुधवार रात 8 से 10 बजे तक चले गोविंदनगर और घाटमपुर थाना क्षेत्रों में 345 रेस्टोरेंट, ढाबों और दुकानों की जांच की गई। जोनवार कार्रवाई में पूर्वी जोन में 57, पश्चिम जोन में 130, सेंट्रल में 81 और दक्षिण जोन में 77 स्थानों पर चेकिंग की गई। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि अवैध तरीके से पनकी, गोविंदनगर और घाटमपुर में शराब की बिक्री कर रहे पांच लोगों की गिरफ्तारी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन