{"_id":"69e77c4e5f740910270af7f5","slug":"kanpur-accident-sand-laden-dumper-collides-with-another-dumper-cleaner-dies-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: मौरंग लदा डंपर दूसरे डंपर से जा भिड़ा, क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: मौरंग लदा डंपर दूसरे डंपर से जा भिड़ा, क्लीनर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिधनू में सोमवार देर रात हाईवे पर हड़हा गांव के पास मौरंग लदा डंपर आगे चल रहे दूसरे डंपर से जा भिड़ा। क्षतिग्रस्त केबिन में दबकर क्लीनर की मौत हो गई। बर्रा निवासी क्लीनर जगभान सिंह (55) सोमवार रात हमीरपुर से डंपर में मौरंग लादकर चालक के साथ लखनऊ जा रहे थे। हड़हा गांव के पास अनियंत्रित हुआ डंपर आगे चल रहे दूसरे डंपर से भिड़ गया। इससे क्लीनर की तरफ खिड़की का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
Trending Videos
इसमें क्लीनर जगभान की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने केबिन काटकर शव को बाहर निकाला। पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। कार्यवाहक बिधनू थाना प्रभारी सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X