सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP Board Result: Tanu Khare Triumphs in Intermediate Exams in Jalaun; Becomes District Topper with 91.8% Marks

UP Board Result: जालौन में तनु खरे ने इंटर में मारी बाजी, 91.8 प्रतिशत अंक लाकर बनीं जिला टॉपर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 23 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

UP Board Result: Tanu Khare Triumphs in Intermediate Exams in Jalaun; Becomes District Topper with 91.8% Marks
तनु खरे अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में एमएलबी इंटर कॉलेज की छात्रा तनु खरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। तनु ने 500 में से 459 अंक प्राप्त कर 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। तनु के पिता अरविंद खरे, जो स्वयं शिक्षक हैं, बेटी की इस सफलता से गदगद् हैं, वहीं भाई प्रियांशु की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

Trending Videos


तनु ने बताया कि उनका सपना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना है। इसके लिए उन्होंने पूरी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई की। तैयारी के दौरान उन्होंने मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक जानकारी के लिए ही किया। उन्होंने सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान दिया और जिन विषयों में रुचि कम थी, उन्हें छोड़ने के बजाय अधिक समय देकर समझने की कोशिश की। किसी भी समस्या पर उन्होंने शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया। तनु का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर सीखना और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed