{"_id":"6a0edcfcfd00e8c8b00b1c7d","slug":"kanpur-administrative-reshuffle-in-up-nine-ips-officers-transferred-anupam-kulshreshtha-new-adg-of-kanpur-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नौ IPS के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ बनीं कानपुर जोन की नई ADG, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नौ IPS के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ बनीं कानपुर जोन की नई ADG, देखें लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 21 May 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिसमें अनुपम कुलश्रेष्ठ को कानपुर जोन का नया एडीजी बनाया गया है। वहीं, निवर्तमान एडीजी आलोक सिंह को प्रमोट कर डीजी पीएसी नियुक्त किया गया है।
आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को नौ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तब्दीली की। इस क्रम में कानपुर जोन की कमान 1995 बैच की आईपीएस अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ को सौंपी गई है। अब तक वह आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, अब तक कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रहे 1995 बैच के आईपीएस आलोक सिंह की पदोन्नति पुलिस महानिदेशक के पद पर हो गई है। उन्हें अब प्रदेश के पीएसी मुख्यालय के पुलिस महानिदेशक के साथ ही, प्रदेश के विशेष सुरक्षा बल के पुलिस महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।