सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elderly Mother Beaten with Sticks for Asking for Utensils Daughter in Law Climbs on Mother in Law Chest

UP: बर्तन मांगे तो मां को बेटे-बहू ने लाठियों से पीटा, संपत्ति के चक्कर में सास की छाती पर चढ़ी बहू, FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 21 May 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बर्तन मांगने पर बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां को लाठियों से पीटा। वहीं, कोहना में संपत्ति विवाद में बहू ने 70 वर्षीय सास को प्रताड़ित कर सामान फूंक दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईटार दर्ज कर ली है।

Kanpur Elderly Mother Beaten with Sticks for Asking for Utensils Daughter in Law Climbs on Mother in Law Chest
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास-विकास तीन निवासी वृद्धा को उसके बेटे-बहू ने पीटकर धक्के मार कर निकाल दिया। मजबूर वृद्धा किराये के मकान में रहने लगी। इस दौरान वह अपने घर पर रखे बर्तन लेने पहुंची तो आरोपी बहू-बेटे ने फिर से मारपीट की। मां ने बेटे-बहु पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Trending Videos

ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी फूलमती ने बताया कि पति के निधन के बाद वह बेटे सूरज और बहू आरती के साथ रह रही थीं। हालांकि, बाद में बेटे-बहू का बर्ताव बदल गया। शुरुआत में गालीगलौज के बाद मारपीट करने लगे। आरोप है कि बेटे-बहू ने वृद्धा को उसके ही घर से निकाल दिया, जिसके चलते वह किराये के घर पर रहने को मजबूर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
वृद्धा के मुताबिक बीती 13 मई की शाम सात बजे वह अपने घर में रखे कुछ बर्तन लेने गई थीं, लेकिन बेटे-बहु ने धक्का मारकर भगा दिया। आरोप है कि रात करीब 10 बजे बेटा-बहू उसके किराये के मकान में पहुंचे और लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

बहू की प्रताड़ना से टूटी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला
जिस उम्र में अपनों के सहारे और सम्मान की जरूरत होती है उस उम्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने ही घर में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कोहना थाना क्षेत्र के पुराना कानपुर में बुजुर्ग ने अपनी बहू पर गिराकर पीटने, जान से मारने की नीयत से छाती पर चढ़कर बैठने, गालीगलौज और सामान जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना स्तर पर सुनवाई न होने से परेशान बुजुर्ग ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाकर कोहना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन

आए दिन विवाद और मारपीट करती है बहू
70 वर्षीय गायत्री देवी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह बेटे रामलखन यादव, बहू खुशबू और बच्चों के साथ रहती हैं। आरोप है कि बहू संपत्ति पर एकाधिकार चाहती है और इसी को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट करती है। 14 अप्रैल को बहू ने उन्हें गिराकर पीटा। शोर सुनकर बेटा पहुंचा और किसी तरह बचाया। बुजुर्ग का आरोप है कि 12 मई की रात करीब 1:30 बजे बहू ने घर में हंगामा किया।

खुशबू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
कमरे में रखे बक्सों से कपड़े और अन्य सामान निकालकर छत पर ले जाकर आग लगा दी।   विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए धक्का देकर घर से निकालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घटना की शिकायत कोहना थाने में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। कोहना थानाप्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर खुशबू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed