Kanpur: हैलट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, रैन बसेरे में पड़ा मिला शव, पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
Kanpur News: स्वरूप नगर में हैलट अस्पताल के कर्मचारी का शव संदिग्ध हालत में रैन बसेरे से बरामद हुआ है। पुलिस मारपीट की आशंका जता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हैलट हॉस्पिटल के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी का शव रैन बसेरे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों में युवक के साथ मारपीट किए जाने की चर्चा भी रही।
सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पहचान नवाबगंज निवासी विनोद (30) के रूप में की। बताया जा रहा है कि विनोद हैलट हॉस्पिटल में कार्यरत था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह रैनबसेरे में युवक को अचेत हालत में पड़ा देखा गया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट होने की चर्चाएं भी हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।