{"_id":"6a744461c32bb7be860831e6","slug":"kanpur-blood-donation-drive-held-on-mp-imran-pratapgarhi-birthday-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ितों के लिए आगे आए कांग्रेसी, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ितों के लिए आगे आए कांग्रेसी, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान
Thu, 06 Aug 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:53 PM IST
सार
Kanpur News: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शास्त्री नगर स्थित जवाहर पैलेस में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शास्त्री नगर में लगा ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस को समाज सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया। शास्त्री नगर स्थित जवाहर पैलेस में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में एक विशेष ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस मानवीय पहल का आयोजन गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लाजपत नगर वार्ड के लोकप्रिय पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर द्वारा किया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त की कमी को पूरा करना था।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पहुंचे युवा और स्थानीय नागरिक
कार्यक्रम के दौरान सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई और उपस्थित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भारी उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक पहुंचे और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया।