Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Capacity of Neyveli power plant to be increased with the addition of a 660 MW fourth unit

कानपुर: नेयवेली पावर प्लांट की बढ़ेगी क्षमता, लगेगी 660 MW की चौथी यूनिट, कैबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Thu, 12 Nov 2026 10:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Nov 2026 10:41 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित नेयवेली पावर प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए अब चौथी यूनिट लगाई जाएगी, जिसका कंपनी बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर दिया है। प्लांट के निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने विस्थापितों को योग्यतानुसार नौकरी देने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Kanpur Capacity of Neyveli power plant to be increased with the addition of a 660 MW fourth unit
कैबिनेट मंत्री ने प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर स्थित नेयवेली पावर प्लांट में अब चौथी यूनिट भी लगेगी। कंपनी बोर्ड ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। यह बात प्लांट के अधिकारियों ने बुधवार को प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से कही। मालूम हो कि पूर्व योजना के तहत मौजूदा समय प्लांट में 660-660 मेगावाट की तीन यूनिट से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही हैं। 660 मेगावाट की चौथी यूनिट लगने से प्लांट की क्षमता और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके परियोजना की वर्तमान स्थिति, विद्युत उत्पादन, संयंत्र की संचालन व्यवस्था तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति, तकनीकी व्यवस्थाओं, विद्युत उत्पादन की स्थिति तथा संयंत्र के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
Trending Videos





चौथी यूनिट लगने से प्लांट की क्षमता और बढ़ जाएगी
बैठक के दौरान परियोजना की उपलब्धियों, वर्तमान चुनौतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही संयंत्र की कार्यक्षमता बढ़ाने, बेहतर संचालन सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि चौथी यूनिट लगने से प्लांट की क्षमता और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की भूमि प्लांट में गई है, उन लोगों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने के लिए भी प्लांट के अधिकारियों से कहा है। नेयवेली के डीजीएम कौशिक भार ने बताया कि चौथी यूनिट स्थापित करने के लिए कंपनी द्वारा सैद्धांतिक प्रस्ताव पास हो गया है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed