{"_id":"6af40f4a7e05a99a780982c9","slug":"kanpur-car-rolls-into-a-pond-after-handbrake-is-left-disengaged-devotees-had-arrived-to-visit-kudni-temple-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैंडब्रेक नहीं लगा होने से तालाब में गिरी कार, कुड़नी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे श्रद्धालु, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैंडब्रेक नहीं लगा होने से तालाब में गिरी कार, कुड़नी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे श्रद्धालु, टला हादसा
Wed, 11 Nov 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:16 PM IST
सार
Kanpur News: भीतरगांव स्थित कुड़नी हनुमान मंदिर में फतेहपुर से आए दर्शनार्थियों की खड़ी कार हैंडब्रेक न लगा होने के कारण ढलान से खिसककर तालाब में जा गिरी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
तालाब में गिरी कार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए फतेहपुर के लोगों की कार हैंडब्रेक न लगे होने के कारण धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगी। देखते ही देखते कार तालाब में जा गिरी। घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन
वह केवल खड़ी थी। बताया गया कि फतेहपुर से आए लोग कार खड़ी करके मंदिर में दर्शन करने चले गए थे। इसी दौरान हैंडब्रेक न लगे होने से कार ढलान की ओर खिसकती हुई तालाब में पहुंच गई। दर्शन करके लौटे लोगों ने कार को तालाब में डूबा देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से बाहर निकाली कार
इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह कार को तालाब से बाहर निकाला जा सका। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस भी मौके पर पहुंची।