फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Tyre factory accident Flames erupted following explosion workers fell 30 feet after being burned

टायर फैक्टरी हादसा: भंडारण टैंक में धमाका, भड़क उठीं थीं ऊंची-ऊंची लपटें, 30 फीट नीचे गिरे मजदूर, भागा प्रबंधन

Tue, 22 Sep 2026 06:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 22 Sep 2026 06:26 AM IST
सार

Kanpur Dehat Tyre Factory Accident: रनियां औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी के स्टोरेज टैंक में वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई और धमाके में झुलसकर दो मजदूर 30 फीट नीचे आ गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी प्रबंधन और अन्य कर्मचारी मौके से भाग निकले।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Tyre factory accident Flames erupted following explosion workers fell 30 feet after being burned
कानपुर देहात टायर फैक्टरी हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जरिहा गांव में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी के भंडारण टैंक में सोमवार शाम आग लगने से वेल्डिंग कर रहे दो मजदूर जलकर 30 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। इससे दोनों की उनकी जान चली गई। हादसे से डरे-सहमे मजदूर व फैक्टरी प्रबंधन मौके से भाग निकला। किसी भी कर्मचारी के मौके पर न मिलने से पुलिस को शव की शिनाख्त करवाने में परेशानी हुई।

विज्ञापन

फैक्टरी में लगी आग बुझने के बाद पुलिस व दमकल टीम ने फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों की जानकारी को लेकर जांच की। इस दौरान फैक्टरी में पूरा परिसर देखा। इसके साथ ही टैंक पर चढ़ कर जांच पड़ताल की गई। हालांकि अग्निकांड के बाद फैक्टरी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। वहीं, पुलिस और दमकल ने फैक्टरी परिसर के कोने-कोने की जांच पड़ताल की। इधर, घटनास्थल पर दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन





मजदूर की शिनाख्त नहीं हो सकी
वहां की स्थिति का जायजा लिया है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक फैक्टरी रोजाना संचालित होती है। इस फैक्टरी में करीब सात से आठ मजदूर काम करते हैं। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि बताया कि फैक्टरी प्रबंधन व मजदूरों के मौके पर न मिलने से टैंक के ऊपर चढ़कर काम करने वाले मजदूर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक मजदूर के पास से जालौन जनपद के कालपी निवासी रियाज (45) नाम का आधार कार्ड मिला है।

विज्ञापन

फैक्टरी के कर्मचारी नहीं थे दोनों मजदूर
वहीं, दूसरे व्यक्ति के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। जालौन जनपद की पुलिस की मदद से मजदूर के परिजन का पता लगाकर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर फैक्टरी के कर्मचारी नहीं थे। वह कुछ माह के अंतराल में फैक्टरी में रखरखाव का कार्य करने के लिए आते थे।

विज्ञापन

मौजूद रहा गजनेर व रनियां थाने का पुलिस बल
जरिहा गांव के बाहर संचालित टायर फैक्टरी में बने स्टोरेज टैंक में आग लगने के बाद उच्चाधिकारियों से लेकर रनियां व गजनेर थाने का फोर्स मुस्तैद रहा। वहीं, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम राज कुमार पांडेय तहसीलदार पवन कुमार सहित लेखपाल मौजूद रहे। सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया की घटना के सही कारणों की लेकर जांच की जा रही है।

फैक्टरी में कितने मजदूर थे मौजूद नहीं हो सका स्पष्ट
ग्रामीणों के मुताबिक टायर फैक्टरी में प्रतिदिन सात से आठ मजदूर काम करते हैं और सभी फैक्टरी परिसर में बने कमरे में रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को दो मजदूर टैंक में चढ़कर काम कर रहे थे। तभी धमाके के साथ हादसा हो गया। इसके बाद आग की लपटें देख श्रमिक और फैक्टरी मालिक फैक्टरी छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी तेज रफ्तार से ले जाने के दौरान सड़क से गुजर रहे दो युवक बाल-बाल बच गए।

ये था पूरा हादसा
औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जरिहा गांव में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब 5:45 बजे भंडारण टैंक में वेल्डिंग के दौरान आग लगने से दो श्रमिक जिंदा जल गए। फायर ब्रिगेड के पांच टैंकरों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। श्रमिकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कानपुर के किदवई नगर के रमेश गुप्ता प्रोविजनल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री हैं।

देखते ही देखते लपटें आसमान छूनें लगीं
उनकी जरिहा में ओम जेबी आरडी फैक्टरी है। यहां पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाया जाता है। इसके भंडारण के लिए परिसर में दो टैंक बने हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को श्रमिक टैंक के ऊपर वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसमान छूनें लगीं। फैक्टरी कर्मियों में अफरातफरी मच गई। श्रमिक परिसर के बाहर भाग निकले। इस बीच किसी ने 5:50 बजे घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम को दी।

मृतकों को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी भेजा
माती फायर स्टेशन से तीन फायर टैंकर व भोगनीपुर फायर स्टेशन से एक फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। कानपुर से भी एक फायर टैंकर मंगवाया गया। आग लगने वाले टैंक पर लगातार फोम बेस चलाया गया। करीब आधे घंटे में आग काबू कर ली गई। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी आलोक प्रसाद, कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पांच एंबुलेंस भी बुलाई गई। आग बुझने पर परिसर में दो श्रमिकों के शव मिले। मृतकों को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी भेजा गया।

परिसर में खड़े थे कई टैंकर
रनियां। फैक्टरी परिसर में टायर का तेल लोड करने के लिए तीन टैंकर खड़े थे। आग लगने के बाद परिसर से टैंकर हटाने वाला कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि समय रहने आग काबू कर ली गई। इससे परिसर में आग नहीं बढ़ सकी। फैक्टरी प्रबंधन व कर्मचारी भाग गए। इसकी वजह से तत्काल सही जानकारी पाने के लिए अधिकारियों को परेशान होना पड़ा।

हादसे में दो श्रमिकों की मौत हुई है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य किसी श्रमिक के घायल होने की जानकारी नहीं है।  -श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी

टायर ऑयल के दूसरे टैंक को पानी की बौछार कर ठंडा करने के साथ आग लगने वाले टैंक में फोम बेस चलाकर करीब आधे घंटे में आग काबू की गई। पूरी तरह से आग बुझने में एक घंटा लगा। टायर ऑयल भंडारण टैंक में वेल्डिंग करने के दौरान आग लगने की जानकारी मिली है। सही कारणों की जांच कराई जा रही है।  -प्रतीक श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed