फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out at mattress factory; eight fire tenders bring it under control

आधा किमी छाई धुंध: कानपुर में गद्दा फैक्टरी में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी के चकरपुर इलाके में गद्दा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग से आधा किमी तक धुंध छा गई। 

विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out at mattress factory; eight fire tenders bring it under control
गद्दा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकरपुर सर्विस रोड पर स्थित ऑडिटोरियल बिल्डिंग में आदित्य गर्ग की शिल्पा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन नाम से गद्दा फैक्टरी है। मैनेजर सोमेश्वर सिंह के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन


कुछ ही देर में आग ज्वलनशील पदार्थ व रुई के ढेर तक पहुंच गई। ऊंची लपटें उठने लगीं। कर्मी बाहर की ओर भागे। सूचना पर पनकी, चकेरी सहित अन्य फायर स्टेशनों से दमकल की आठ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Fire breaks out at mattress factory; eight fire tenders bring it under control
गद्दा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
लपटें उठती देख कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। गद्दों और रुई में आग के कारण करीब आधा किमी के दायरे में धुएं का काला गुबार छा गया। इससे लोगों को सांस लेने में तक दिक्कत हुई।

Kanpur: Fire breaks out at mattress factory; eight fire tenders bring it under control
गद्दा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, कोई जन हानि नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed