सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Former President Ram Nath Kovind will visit Kanpur today will participate in two day local programs

Kanpur: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पहुंचेंगे कानपुर, दो दिनों में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Jul 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज कानपुर आ रहे हैं। वह दो दिन सर्किट हाउस में रुककर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 18 जुलाई को दिल्ली वापस जाएंगे।

Kanpur Former President Ram Nath Kovind will visit Kanpur today will participate in two day local programs
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज  कानपुर पहुंचेंगे। वह शहर में दो दिनों तक रुकेंगे और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके बाद, 18 जुलाई को वह वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति आज दोपहर 2:10 बजे नई दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Trending Videos

एयरपोर्ट से वह 2:40 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे, जहां वह कुछ गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम वह सर्किट हाउस में ही करेंगे। कल, 17 जुलाई को, पूर्व राष्ट्रपति शहर के कुछ पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद, 18 जुलाई को दोपहर दो बजे वह चकेरी एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और दोपहर 2:55 बजे विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed